शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में रहेगी नकारात्मक वृद्धि

ऑनाली रूपानी
निदेशक, एआरएम रिसर्च
अभी मैं बाजार में तेजी की उम्मीद कर रहा हूँ, पर सावधान हूँ।

बाजार की मुख्य चिंता अभी तीसरी तिमाही के नतीजे और नोटबंदी के असर को लेकर है। वहीं अमेरिका और यूरोप में सुधार आना सकारात्मक है। नोटबंदी इस वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही के लिए नकारात्मक है, पर 2017-18 की पहली तिमाही से इसके सकारात्मक असर होंगे। तीसरी तिमाही में नकारात्मक वृद्धि दिख सकती है। साल 2017 में दवा, हाउसिंग फाइनेंस, गैस वितरण और अक्षय ऊर्जा (रीन्यूएबल एनर्जी) के क्षेत्र बाजार से तेज रहेंगे, जबकि आईटी, मीडिया और एफएमसीजी क्षेत्र धीमे रह सकते हैं। इस साल के लिए मेरे पाँच सबसे पसंदीदा शेयर हैं एमजीएल, शिवम ऑटो, स्ट्राइड्स सासुन, बजाज फिनसर्व और जीआईसी हाउसिंग। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख