शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी परिषद ने 66 वस्तुओं पर दरें घटायीं

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने 133 वस्तुओं के लिए प्राप्त अभ्यावेदन में से 66 पर टैक्स रेट में कटौती कर दी है।

इनमें काजू, सोस जैसे पैक किये गये खाद्य पदार्थ, अचार, अगरबत्ती, स्कूल बैग और ट्रेक्टर के कुछ उपकरण शामिल हैं। परिषद ने काजू और अगरबत्ती पर 12% से घटा कर 5% और ट्रेक्टर के कुछ उपकरणों पर जीएसटी रेट 28% से कम करके 18% कर दी है। वहीं 100 रुपये या इससे कम मूल्य के सिनेमा टिकटों पर 18% और 100 रुपये से अधिक वाले टिकटों पर 28% टैक्स देना होगा। कम्प्यूटर प्रिंटर्स पर भी 28% से घटा कर 18% टैक्स तय किया गया है। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख