शेयर मंथन में खोजें

जनवरी 2026

अमेरिकी शुल्क और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस साल सेंसेक्स 88,000 कर सकता है पार : जयंत रंगनाथन

आईआईएफएल कैपिटल के वरिष्ठ निदेशक जयंत रंगनाथन भारतीय शेयर बाजार को लेकर इस समय सबसे अधिक सतर्क और नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले विशेषज्ञों में शामिल हैं।

निपुण मेहता से जानें वैश्विक जोखिमों के बीच इस साल सेंसेक्स और निफ्टी का लक्ष्य क्या रहेगा?

ब्लूओशन एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी निपुण मेहता भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क आशावाद का रुख अपनाते हैं। उनके अनुसार, मजबूत व्यापक आर्थिक स्थिति, कम ब्याज दरें, खपत में धीरे-धीरे सुधार, कॉर्पोरेट कमाई में बढ़त और सरकार द्वारा बुनियादी ढाँचे तथा पीएलआई योजनाओं पर निरंतर खर्च बाजार के लिए सकारात्मक आधार तैयार करते हैं।

क्या इस साल सेंसेक्स 98,000 करेगा पार? जानें पंकज पांडेय के अनुमान

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख पंकज पांडेय का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार एक ऐसे चरण में है, जहाँ कंपनियों की आय (corporate earning) में सुधार के संकेत, व्यापक बाजारों में आया स्वस्थ सुधार (करेक्शन) और अपेक्षाकृत उचित मूल्यांकन आगे के लिए मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। 

शोमेश कुमार से जानें अगले 1 साल में वैश्विक बाजारों की तुलना में कैसा रहेगा भारतीय बाजार का प्रदर्शन?

निवेश सलाहकार शोमेश कुमार का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार के लिए मौजूदा दौर में ऋण वृद्धि, खपत में संभावित तेजी और कॉर्पोरेट आय (Corporate Earnings) में सुधार की प्रबल संभावना एक मजबूत आधार तैयार कर रही है।

इस साल सेंसेक्स 91,000 और निफ्टी 24,800 पर : मयूरेश जोशी

विलियम-ओ-नील इंडिया में डायरेक्टर-रिसर्च मयूरेश जोशी का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार इस समय कॉर्पोरेट आय (Corporate Earnings) के वापस सँभलने, निजी पूँजीगत व्यय (Private Capex) की वापसी और स्थिर वृहद-आर्थिक (Macro-economic) आँकड़ों के सहारे एक मजबूत चरण में प्रवेश कर रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख