वेबिनार 7 मार्च 2026 : ईरान युद्ध के बीच फिसलता शेयर बाजार, नये हफ्ते में कैसी रहेगी चाल
ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इजरायल का युद्ध जारी रहने के बीच बीते सप्ताह शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों - सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 3% गिरावट आयी। इस युद्ध के चलते शेयर बाजार और कितना गिर सकते हैं, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें शनिवार, 7 मार्च 2026 को सायं 7.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के लाइव वेबिनार में, जिसमें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से बातचीत करेंगे निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।