वेबिनार 10 जून 2026 : दायरे में भारतीय बाजार, टूट रहे वैश्विक बाजार - क्या खरीदें क्या बेचें
शेयर बाजार एक दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इस बीच वैश्विक बाजारों में काफी उठापटक मची है और खाड़ी संकट भी फिर से गहराने का अंदेशा बन रहा है। आगे आने वाले दिनों में बाजार की चाल को समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बुधवार 10 जून 2026 को सायं 6.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के लाइव वेबिनार में, जिसमें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से बातचीत करेंगे निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।