शेयर मंथन में खोजें

वेबिनार

वेबिनार 14 फरवरी 2026 : नये हफ्ते में कैसा रहेगा बाजार - शोमेश कुमार से बातचीत

भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह अपने शुरुआती उत्साह को बनाये नहीं रख सका। निफ्टी के लिए 26,000 पार करके ऊपर की नयी चाल पकड़ पाना एक चुनौती बन गया है। अब नये सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दोपहर 1.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 7 फरवरी 2026 : निफ्टी कब पार करेगा 26,000 - शोमेश कुमार से बातचीत

ट्रंप टैरिफ (Trump tariff) घटा कर 18% करने की घोषणा के बाद भी बीते सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार एक दिन की उछाल के बाद ठंडा पड़ गया। निफ्टी कब 26,000 पार करके ऊपर की नयी चाल पकड़ सकेगा? आगे बाजार की चाल को समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ शनिवार, 7 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 4 फरवरी 2026 : ट्रंप टैरिफ घटने से चहका शेयर बाजार - शोमेश कुमार से बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी की रात अचानक भारत पर लगे सीमा शुल्क (US tariff) को घटा कर 18% करने की घोषणा कर दी और 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार एकदम से उछल पड़ा। तो क्या भारतीय बाजार पर लगा सबसे बड़ा ग्रहण हट गया है? आगे बाजार की चाल कैसी रहेगी, क्या करें निवेशक? इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ बुधवार, 4 फरवरी 2026 को सायं 7.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 1 फरवरी 2026 : बजट ने क्यों निफ्टी को लुढ़का दिया 749 अंक - शोमेश कुमार से बातचीत

बजट के दिन वित्त मंत्री के लगभग आधे भाषण तक शेयर बाजार ठीक-ठाक ही चल रहा था, पर एसटीटी से जुड़ी घोषणा के तुरंत बाद बाजार एकदम से टूट गया। वायदा कारोबार (F&O) पर एसटीटी बढ़ने की खबर से बाजार को इतना झटका क्यों लगा? आगे बाजार की चाल कैसी रहेगी? अभी निचले भावों पर खरीदारी करें, या बाजार थमने की प्रतीक्षा करें? यह सब समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ रविवार, 1 फरवरी 2026 को सायं 7.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

वेबिनार 28 जनवरी 2026 : शोमेश कुमार के साथ शेयर बाजार समीक्षा और आपके सवाल

बजट से ठीक पहले शेयर बाजार का रुझान कैसा रहने वाला है? हाल की गिरावटों ने किन क्षेत्रों में शेयरों को बना दिया है निवेश के लायक? यह सब समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ शनिवार, 28 जनवरी 2026 को सायं 6.30 बजे से हो रहे निवेश मंथन के इस लाइव वेबिनार में।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी