शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में 11 महीनों के शिखर पर पहुँची आईआईपी (IIP) दर

अक्टूबर 2018 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) बढ़ने की दर 8.1% दर्ज की गयी है।

आईआईपी अक्टूबर में पिछले 11 महीनों में सर्वाधिक रही। सितंबर में आईआईपी 4.5% और अक्टूबर 2017 में 1.8% रही थी। बता दें कि अक्टूबर 2018 में आईआईपी को विनिर्माण, विद्युत और खनन क्षेत्र से सहारा मिला।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में विनिर्माण क्षेत्र में 7.9% की वृद्धि दर्ज की गयी, जो पिछले साल की समान अवधि में 2% और सितंबर 2018 में 4.6% रही थी। साथ ही महीना दर महीना आधार पर विद्युत उत्पादन में 8.6% के मुकाबले 10.8% और खनन क्षेत्र में 0.2% की तुलना में 7% की वृद्धि रही।
इसके अलावा मासिक आधार पर ही उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु उत्पादन में 5.2% के मुकाबले 17.6%, पूँजीगत वस्तु उत्पादन में 6.51% के मुकाबले 16.8% की तेजी रही।
(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी