शेयर मंथन में खोजें

Bitcoin Ban: क्या बिटकॉइन पर पूरी रोक नहीं लगाने वाली है भारत सरकार?

सोमवार 15 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिटकॉइन जैसी निजी क्रिप्टोकरेंसी पर सभी विकल्प बंद नहीं करने की बात कही।

इसका मतलब निकाला गया कि क्रिप्टोकरेंसी को कुछ हद तक अनुमति मिली रहेगी। क्या वाकई वित्त मंत्री का कथन बिटकॉइन निवेशकों-कारोबारियों के लिए राहत की खबर है? या सरकार इन पर रोक लगाने ही जा रही है? देखें इस बारे में शेयर मंथन और निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा का विश्लेषण।

#Bitcoin #DigitalCurrency #CryptoCurrencies #NirmalaSitharaman #CryptoBan

(शेयर मंथन, 16 मार्च  2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख