शेयर मंथन में खोजें

कावेरी सीड और यूनाइटेड स्पिरिट्स खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 27 मार्च के एकदिनी कारोबार में कावेरी सीड (Kaveri Seed) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कावेरी सीड(560.25) के लिए कहा है कि अगर यह 550-545 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 568, 575, और 580-585 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 540 रुपये पर रखें।
यूनाइटेड स्पिरिट्स (2,260.90) के लिए सिमी का कहना है कि 2,200-2,190 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,185 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 2245, 2259 और 2268-75 रुपये का रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष