शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट, एसबीआई और इंद्रप्रस्थ गैस खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 09 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport), एसबीआई (SBI) और इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

सिमी ने कहा है कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट को 1240-1235 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1250-54, 1263, 1270 और 1279 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1230/1225 रुपये रखें।

एसबीआई के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 312/311 रुपये के करीब खरीदें और 310/309 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 315, 317 और 319/320 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

इंद्रप्रस्थ गैस के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 314/313 रुपये के करीब खरीदें और 309/307 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 318, 321 और 323/24 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष