शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील, बाटा इंडिया, यूपीएल और वेदांत खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 08 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में टाटा स्टील (Tata Steel), बाटा इंडिया (Bata India), यूपीएल (UPL) और वेदांत (Vedanta) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

सिमी ने कहा है कि टाटा स्टील को 547-546 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 557, 562 और 566-69 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 540/538 रुपये रखें।

बाटा इंडिया के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 1413/1410 रुपये के करीब खरीदें और 1400/1397 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 1423, 1427 और 1434 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

यूपीएल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 940-937 रुपये के करीब खरीदें और 930/927 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 947, 952 और 955-57 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

वेदांत के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 191/190 रुपये के करीब खरीदें और 188/187 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 193, 195 और 197/198 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख