दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 33 फीसदी बढ़ा
एशियन पेंट्स का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का मुनाफा 605 करोड़ रुपये से बढ़कर 804 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
एशियन पेंट्स का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का मुनाफा 605 करोड़ रुपये से बढ़कर 804 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के कुल मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 42.09 फीसदी गिरकर 759 करोड़ रुपये हो गया है।
सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) को महाराष्ट्र सरकार से तैरने वाले यानी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 730 करोड़ रुपये है।