शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सब्सिडियरी कंपनी को इंसुलिन आपूर्ति के लिए मिला कॉन्ट्रैक्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सब्सिडियरी कंपनी को मलेशिया सरकार से इंसुलिन की आपूर्ति के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को इंसुलिन की आपूर्ति के लिए 9 करोड़ डॉलर यानी करीब 688 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए मिला है। कंपनी को रिकॉम्बिनेंट ह्यूमैन इंसुलिन ब्रांड इंसुजेन की आपूर्ति करना है।

फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक का इंडसइंड बैंक के साथ करार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने इस सुविधा के लिए इंडसइंड बैंक के साथ करार किया है। इस करार के तहत बैंक 6.5 फीसदी का ब्याज दर ग्राहकों को देगा। इसके साथ ही समय से पहले पैसा निकालने पर ग्राहकों को किसी भी तरह की पेनाल्टी भी नहीं देनी होगी। ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर कर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

राइजिंग में 100 फीसदी हिस्सा खरीदेगी विप्रो

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो राइजिंग इंटरमीडिएट होल्डिंग्स का अधिग्रहण करेगी। कंपनी 100 फीसदी हिस्से के लिए 4,135 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह सौदा पूरी तरह नकदी में होगा। कंपनी का इस अधिग्रहण के जरिए एसएपी (SAP) कंसल्टिंग क्षमता को बढ़ाना है।

एनटीपीसी से भेल को 6 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव आपूर्ति का ऑर्डर मिला

भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (BHEL) एनटीपीसी को मटेरियल हैंडलिंग ऑपरेशन के लिए 6 बिजली से चलने वाली लोकोमोटिव की आपूर्ति करेगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बिजली से चलने वाली लोकोमोटिव का उपयोग किया जाएगा। बिजली से चलने वाले लोकोमोटिव का उत्पादन कंपनी के उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित इकाई में किया जाएगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख