शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (03 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), कोल इंडिया (Coal India) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया  का स्टॉक मंगलवार (02 मई) के भाव पर 30 दिन के नजरिये से खरीदने का परामर्श दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18090-18123 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18157/18207 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18053 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 8724-8732 रुपये के दायरे में 8814.70 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 8667.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा कोल इंडिया के शेयर 233.50-234.50 रुपये के दायरे में 238.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 231.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का स्टॉक मंगलवार के भाव पर 30 दिन के नजरिये से खरीदने की सिफारिश की गयी है। इसे 83-85 रुपये के दायरे में 93.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 79.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष