शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार, 16 फरवरी के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने शुक्रवार (16 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold) और चांदी (Silver) को खरीदने, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) को बेचने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने को 61350-61380 रुपये के दायरे में 61750 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 61250 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (70700-70750) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 71450/71700 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 70250 रुपये होगा।

क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 6480-6500 रुपये के दायरे में बेचें और 6425/6380 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6560 रुपये का है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष