शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बजाज फाइनेंस, यूनाइटेड स्पिरिट्स और इंडिया सीमेंट्स खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) और इंडिया सीमेंट्स (India Cements) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि बजाज फाइनेंस (2,495-2,509) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 2,485-2,470 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 2540-2550, 2575-90, 2610-2625 और 2640-50 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 2,465/2,450 रुपये रखें।
यूनाइटेड स्पिरिट्स (626-622) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 615-610 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदारी करें। सौदे में 638-645, 650-655 और 670-675 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 595/585 रुपये रखें।
इंडिया सीमेंट्स (93/92) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 88-87 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 98-100, 105-07 और 112-115 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 85/84 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख