शेयर मंथन में खोजें

फ्रांस को पीछे छोड़ कर भारत बना विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

फ्रांस को पछाड़ कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह जानकारी 2017 के लिए देशों की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) पर विश्व बैंक (World Bank) की रिपोर्ट में दी गयी है। 2017 में फ्रांस की 2.582 लाख करोड़ डॉलर के मुकाबले भारत की जीडीपी 2.597 लाख करोड़ डॉलर की रही। हालाँकि फ्रांस की प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (Per Capita GDP) भारत से करीब 20 गुना अधिक है।
जीडीपी मामले में अमेरिका (19.390 लाख करोड़ डॉलर) पहले और चीन (12.237 लाख करोड़ डॉलर) दूसरे नंबर पर रहा। वहीं जापान तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है। भारत से आगे पाँचवें पायदान पर यूके रहा, जिसकी जीडीपी 2017 में 2.622 लाख करोड़ डॉलर की रही।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) या आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 2018 में 7.4% और 2019 में 7.8% विकास दर का अनुमान लगाया है। इस लिहाज से आईएमएफ की 3.9% विश्व औसत के मुकाबले भारत की विकास दर काफी तेज रहेगी। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी