शेयर मंथन में खोजें

जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.1% रही विकास दर

तिमाही दर तिमाही आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की विकास दर में गिरावट आयी है।

शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की विकास दर 7.1% रही, जो पिछली तीन तिमाहियों में न्यूनतम है। हालाँकि जीडीपी के सुस्त पड़ जाने के बावजूद भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।
पिछले साल की समान तिमाही में देश की जीडीपी 6.3% और अप्रैल-जून तिमाही में 8.2% रही थी। जानकारों का मानना है कि दूसरी तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, कमजोर रुपये और अपेक्षाकृत कमजोर ग्रामीण माँग ने विकास दर को प्रभावित किया। इसके अलावा विनिर्माण, निर्माण और खनन गतिविधियों में गिरावट का भी जीडीपी पर नकारात्मक असर पड़ा।
जुलाई-सितंबर तिमाही में कृषि क्षेत्र में 7.4% की विकास दर रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.1% और ठीक पिछली तिमाही में 13.5% रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.3% से घट कर 3.8%, खनन क्षेत्र में 0.1% के मुकाबले (-)2.4%, विद्युत 7.3% से बढ़ कर 9.2%, निर्माण 8.7% की तुलना में 7.8%, व्यापार, होटल तथा परिवहन 6.7% से बढ़ कर 6.8% और निर्यात विकास दर 12.7% से बढ़ कर 13.4% हो गयी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख