शेयर मंथन में खोजें

शानदार शुरुआत के बाद फिसले सूचकांक, सेंसेक्स 238, निफ्टी 61 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मंगलवार (31 अक्तूबर 2023) को अच्छे संकेत देखने को मिले। ब्याज दरों पर हुई बैठक में बैंक ऑफ जापान ने मौजूदा दरों में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी तरफ, अमेरिकी बाजारों में शानदार उछाल देखने को मिली। डॉव जोंस 500 अंक की तेजी के साथ दिन की ऊँचाई के पास बंद हुआ। इंट्राडे में इसने 33,000 का स्तर भी छुआ और जून के बाद डॉव जोंस के लिए आज सबसे अच्छा दिन साबित हुआ।

Gift Nifty में नरमी तो वैश्विक बाजारों का मिलाजुला रुख, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (31 अक्तूबर) को सतर्क कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12.5 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.07% की सुस्ती के साथ 19,213 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में निचले स्तर से शानदार वापसी, सेंसेक्स 329 और निफ्टी 93 अंक चढ़ कर बंद

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार (30 अक्तूबर) को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस 365 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत आईटी शेयरों में सुधार से नैस्डैक 0.4% या करीब 50 अंक चढ़ कर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 0.5% फिसलकर बंद हुआ।

Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में बढ़त के साथ हो सकती है कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (30 अक्तूबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 60 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.32% की उछाल के साथ 19,088 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (27 अक्तूबर) को कारोबार की नरम शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 79.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.42% की तेजी के साथ 18,992 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख