शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की 3 दिनों की तेजी पर विराम लग गया। डाओ 650 अंक गिर कर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P) 500 2% और नैस्डैक 2.5% टूटकर बंद हुआ।

गिरावट के साथ भारतीय बाजार खुलने के संकेत, सिंगापुर निफ्टी 0.50% लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार के आज गुरुवार (10 नवंबर) को गिरावट के साथ खुलने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी आज सुबह 8.00 बजे के आसपास 93.0 अंकों की लुढ़क गया और यह 0.51% गिरावट के साथ 18,100.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में में लाली छायी हुयी है। कल के कारोबार में रिपब्लिकन पार्टी की जीत अमेरिकी बाजार में गिरावट लेकर आयी, तो यूरोप समेत एशियाई बाजार अमेरिकी महँगाई दर के आँकड़ों के इंतजार में संभल कर कारोबार कर रहे हैं।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। दो दिनों में डाओ में करीब 750 अंकों की तेजी देखी गई। सोमवार को 400 अंक उछलने के बाद कल भी डाओ में 330 अंकों की तेजी दर्ज हुई।

छुट्टी के बाद भारतीय बाजार में बढ़त के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (09 नवंबर) को एक दिन की छुट्टी के बाद खुलेंगे। आज बाजार के बढ़त के साथ दिन की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.00 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 51.0 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.28% बढ़ कर 18,398.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में जहाँ तेजी दिख रही है, वहीं एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार नजर आ रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। चीन में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध बढ़ने का डर सता रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में 4 दिनों की गिरावट थम गई।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख