शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 9.60 अरब डॉलर

फरवरी में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 9.60 अरब डॉलर रह गया।

व्यापार मंत्रालय (Trade Ministry) ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि सोने और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात में गिरावट से व्यापार घाटे में कमी आयी है। इससे पहले जनवरी में व्यापार घाटा 14.73 अरब डॉलर और फरवरी 2018 में 12.3 अरब डॉलर रहा था।
साल दर साल आधार पर फरवरी में व्यापार निर्यात 2.44% की वृद्धि के साथ 26.67 अरब डॉलर का रहा, जबकि निर्यात 5.41% की गिरावट के साथ 36.26 अरब डॉलर रह गया।
साल दल साल आधार पर ही फरवरी में देश में सोने का आयात 10.81% की गिरावट के साथ 2.58 अरब डॉलर रह गया। फरवरी 2018 में 2.90 अरब डॉलर के सोने का आयात किया गया था। पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करीब 8% घट कर 9.37 अरब डॉलर रह गया।
बता दें कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक की अवधि में निर्यात 8.85% की बढ़ोतरी के साथ 298.47 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान देश का आयात भी 9.75% बढ़ कर 464 अरब डॉलर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी