शेयर मंथन में खोजें

नगरनार स्टील इकाई के विनिवेश के लिए सरकार ने बोली मंगाई

सरकार ने एनएमडीसी के नगरनार स्टील इकाई के विनिवेश के लिए बोली मंगाई है। सरकार ने एनएमडीसी के नगरनार स्टील इकाई की स्ट्रैटेजी बिक्री के लिए शुरुआती बोली मंगाई है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को टोपिरामेट (Topiramate ER) एक्सटेंडेड रिलीज कैप्सूल की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

गैस प्राइसिंग पर किरीट पारिख समिति ने सौंपी रिपोर्ट

केंद्र सरकार की ओर से गैस प्राइसिंग पर गठित किरीट पारिख समिति ने आज अपनी रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंप दी है। समिति ने फ्लोर और सिलिंग प्राइस की सिफारिश की है।

डिप्रेशन की दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

जेबी केमिकल ऐंड फार्मास्यूटिकल्स (जेबी फार्मा) को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है।

ब्रिटानिया का सब्सिडियरी के जरिए कारोबार विस्तार के लिए संयुक्त उपक्रम का गठन

पैकेज्ड फूड्स कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार फ्रांस की 'चीज' बनाने वाली कंपनी Bel SA के साथ किया है। यह करार कंपनी की सब्सिडियरी ब्रिटानिया डेयरी प्राइवेट लिमिटेड यानी बीडीपीएल (BDPL) ने किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!