रेडलर के साथ जेवी (JV) का गठन करेगी स्टील स्ट्रिप व्हील
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।
केंस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) ने शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत की। कंपनी का इश्यू प्राइस 587 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 775 रुपये प्रति शेयर वही एनएसई (NSE) पर शेयर 778 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हुआ।
ग्लेनमार्क फार्मा ने दवा कंपनी फाइजर के साथ निपटारा को लेकर करार किया है। कंपनी ने Axitinib टैबलेट के लिए निपटारा किया है। Axitinib टैबलेट के 1 एमजी और 5 एमजी क्षमता वाले दवा के लिए निपटारा किया है। कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड के सिंगापुर सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी की सब्सिडियरी को जेनरिक पोटैशियम क्लोराइड ओरल सॉल्यूशन के लिए मंजूरी मिली है।
केमिकल सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां आरती इंडस्ट्रीज और दीपक फर्टिलाइजर ने लंबी अवधि के करार का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 20 साल की अवधि के लिए किया है। दोनों कंपनियों ने बाइडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किया है।