शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा 82.6% गिरा

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 82.6% गिरकर कंसोलिडेटेड आधार पर 523 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3002 करोड़ रुपये था।

एमऐंडएंड (M&M) का दूसरी तिमाही में कंसो मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा

 महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफे में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एमऐंडएंड (M&M) का मुनाफा दूसरी तिमाही में बढ़कर 2773 करोड़ रुपये हो गया है। ऑटोमोटिव ऐंड फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने पूरा किया रिविगो सर्विसेज का अधिग्रहण

 महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने एक्सचेंज को अधिग्रहण पूरा होने की जानकारी दी है। कंपनी ने रिविगो सर्विसेज (Rivigo Services) का अधिग्रहण पूरा किया।

2098 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 130 करोड़ रुपये का मुनाफा

दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 130 करोड़ रुपये रहा है, जबकि समान अवधि में पिछले साल कंपनी को 2098 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 25.06 फीसदी गिरा

 दूसरी तिमाही में एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मुनाफे में कमी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 25.06 फीसदी गिर कर 358.86 करोड़ रुपए हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!