शेयर मंथन में खोजें

मई में आईआईपी (IIP) दर घट कर रह गयी 3.1%

मई 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) बढ़ने की दर 3.1% दर्ज की गयी।

इससे पहले अप्रैल में आईआईपी दर 3.4% दर्ज की गयी थी, जो इसका पिछले 6 महीनों का शिखर था। वहीं मार्च में आईआईपी दर 0.1% रही थी, जो इसके पिछले 21 महीनों का सबसे निचला स्तर था।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक मई में खनन क्षेत्र में 3.2% की वृद्धि दर्ज की गयी, जो अप्रैल में 5.1% रही थी। वहीं विनिर्माण विकास दर -2.8% के मुकाबले 2.5% और विद्युत उत्पादन वृद्धि 6% से बढ़ कर 7.4% हो गयी।
इसके अलावा माह दर माह आधार पर प्राथमिक वस्तु उत्पादन में 5.2% की तुलना में 2.5% की बढ़त हुई। माह दर माह आधार पर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु उत्पादन वृद्धि दर 2.4% से घट कर 0.1% रह गयी, मगर उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तु उत्पादन वृद्धि दर 5.2% से बढ़ कर 7.7% रही।
गौरतलब है कि आईआईपी का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बहुत महत्व होता है। क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि का पता चलता है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख