शेयर मंथन में खोजें

जून में भारतीय निर्यात हुआ कम, व्यापार घाटा घट कर 15.28 अरब डॉलर

मुख्यतः रत्नों और आभूषणों, इंजीनियरिंग से जुड़ी वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में कमी की वजह से जून 2019 में भारत का निर्यात (Export) साल-दर-साल 9.71% घट कर 25.01 अरब डॉलर रह गया।

जून 2018 में भारत का निर्यात 27.7 अरब डॉलर रहा था। इसी तरह बीते महीने भारत के आयात (Import) में भी कमी दर्ज की गयी है।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक जून में सोने का आयात साल-दर-साल 13% बढ़ कर 2.7 अरब डॉलर दर्ज किया गया। जून महीने में मुख्यतः पेट्रोलियम उत्पादों की घटी कीमतों की वजह से भारत का आयात साल-दर-साल 9% कम हो कर 40.29 अरब डॉलर रहा। पिछले साल जून में भारत ने 44.3 अरब डॉलर मूल्य का सामान आयात किया था।
कुल मिला कर देखें तो जून 2019 में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) कम हो कर 15.28 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी महीने में भारत का व्यापार घाटा 16.6 अरब डॉलर रहा था।
अप्रैल से जून की सम्मिलित अवधि पर नजर डालें तो इस दौरान भारतीय निर्यात साल-दर-साल 1.69% घट कर 81 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात साल-दर-साल 0.29% घट कर 127 अरब डॉलर दर्ज किया गया। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी