शेयर मंथन में खोजें

मूडीज (Moody's) ने 2019 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर घटायी

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने 2019 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर घटा दी है।

मूडीज ने 2019 के लिए पहले के 6.8% के अनुमान को घटा कर 6.2% कर दिया है। साथ ही इसने 2020 के लिए भी भारत की जीडीपी दर के लिए अनुमान घटा कर 6.7% कर दिया है। खबरों के अनुसार मूडीज ने कहा है कि कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था से एशियाई निर्यात प्रभावित हुआ है और अनिश्चित परिचालन माहौल से निवेश पर दबाव पड़ा है।
इससे पहले क्रिसिल (CRISIL) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) के अनुमान में 20 आधार अंकों की कटौती की थी। क्रिसिल ने 2019-20 में देश की विकास दर का अनुमान 7.1% से घटा कर 6.9% कर दिया। क्रिसिल ने इसके मुख्य तीन कारण बताये हैं, जिनमें कमजोर मॉनसून, वैश्विक विकास मंदी और पहली तिमाही के सुस्त आँकड़े शामिल हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी