शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में आईआईपी (IIP) दर लुढ़क कर -4.3%

सितंबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) दर -4.3% रही।

अगस्त में आईआईपी दर -1.1% और सितंबर 2018 में 4.6% रही थी। बता दें कि औद्योगिक उत्पादन से देश के व्यापार परिदृश्य में आर्थिक गतिविधि का अनुमान लगाया जाता है। अगस्त 2019 में जून 2017 के बाद पहली बार आईआईपी दर नकारात्मक हुई थी। जुलाई में आईआईपी वृद्धि दर 4.3%, जून में 1.2% और मई में 4.6% रही थी।
ताजा आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में नरमी देखी गयी। अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर -3.9% रही, जो अगस्त में -1.2% रही थी। वहीं खनन क्षेत्र की वृद्धि दर अगस्त में 0.1% के मुकाबले गिर कर -8.5% हो गयी। इसके अलावा विद्युत क्षेत्र की आईआईपी दर अगस्त में -0.9% की तुलना में और गिर कर -2.6% रही।
साथ ही इन्फ्रा वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर -6.4% रह गयी। इसके अलावा उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर लगातार चौथे महीने नकारात्मक रही। सितंबर में यह -9.9% रही। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख