शेयर मंथन में खोजें

मूडीज (Moody's) ने एक बार फिर से घटाया भारत के विकास दर का अनुमान

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रभावों के मद्देनजर वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान में एक बार फिर से कटौती कर दी है।

मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने साल 2020 के लिए भारत के लिए अपने पहले के अनुमान 5.4% को घटा कर 5.3% कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब मूडीज ने साल 2020 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर (GDP Growth Rate) के अनुमान को घटाया है। मूडीज ने पहले यह अनुमान 6.7% रखा था, बाद में इसने इसे घटा कर 6.6% कर दिया था। फिर फरवरी में मूडीज ने इसे 6.6% से घटा कर 5.4% कर दिया था।
खबरों के अनुसार मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में घरेलू उपभोग माँग में कमी आयेगी, जो न केवल आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करेगी, बल्कि माल व सेवाओं के सीमापार व्यापार पर भी नकारात्मक असर डालेगी। मूडीज ने साल 2021 के लिए भारत के लिए 5.8% की विकास दर का अनुमान रखा है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी