शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में 5.59% की दर से बढ़ी खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate)

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) फिर से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से तय सहनीय सीमा के भीतर आ गयी है।

खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने के कारण ऐसा हो सका है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी ताजा आँकड़ों के मुताबिक जुलाई 2021 में खुदरा महँगाई दर 5.59% की दर से बढ़ी है। इससे पहले जून में यह 6.26% की दर से बढ़ी थी।
खुदरा महँगाई के आँकड़ों पर भारतीय रिजर्व बैंक की पैनी नजर रहती है और इसकी नीतिगत दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा काफी अहम होता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने महँगाई दर के लिए 4% का लक्ष्य रखा है। हालाँकि इसने इसमें 2% कम या अधिक की गुंजाइश भी रखी है। लेकिन मई और जून महीनों में यह आरबीआई की इस सहनीय सीमा को पार कर गयी थी। हालाँकि जुलाई में इसके इस सीमा के भीतर आने से इसने जरूर राहत की साँस ली होगी।
ताजा आँकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) यानि खाद्य महँगाई दर जुलाई महीने में 3.96% की दर से बढ़ी। जून महीने में यह 5.15% रही थी। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख