शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चिंता बढ़ायेंगे भूराजनीतिक हालात

दीन दयाल शर्मा

सीएमडी, रिस्क कैपिटल एडवाइजरी

'चीन प्लस" के चलते भारी पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) की योजनाएँ बनना बाजार के लिए काफी सकारात्मक है। चालू वित्‍त-वर्ष में देश की जीडीपी 7% पर रह सकती है और 2024-25 में इसके 7.5% पर पहुँचने का अनुमान है। पर भारतीय बाजार के लिए वैश्विक भूराजनीतिक हालात चिंता का सबब बन सकते हैं।

एक साल में भारतीय बाजारों का प्रदर्शन वैश्‍विक बाजारों के मुकाबले उम्मीद से बेहतर रह सकता है। अगले छह महीने में भारतीय बाजार के लिए जो बात अहम लगती है, वह है महँगाई दर और ब्याज दरें। इस दौरान वैश्विक कारकों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का परिदृश्य महत्वपूर्ण होगा। कुल मिला कर भारतीय बाजार के लिए हमारा नजरिया सकारात्मक है।

अगले छह महीने में सेंसेक्‍स 68,000 पर और निफ्टी 20,000 पर आ सकते हैं। एक साल की अवधि में सेसेक्‍स 70,000 पर, जबकि निफ्टी 21,000 के स्‍तर पर रह सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन