शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बड़ी चिंता राजनीतिक स्थिरता को लेकर

धीरेंद्र तिवारी

रिसर्च प्रमुख, एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग

पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) में सुधार होना बाजार के लिए प्रमुख सकारात्मक पहलू है। वहीं देश में राजनीतिक स्थिरता आने वाले समय में भारतीय बाजार के लिए एक बड़ी चिंता बनेगी। अगले छह महीने में भारतीय बाजार चुनावी माहौल से ही सबसे ज्‍यादा प्रभावित होगा। पर राज्यों के चुनावों का बहुत महत्व नहीं रहेगा या इसके चलते हल्का सकारात्मक असर हो सकता है।

रिजर्व बैंक अगले छह महीने तक ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है। भारतीय बाजार अगले एक साल में वैश्‍विक बाजारों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। चालू वित्‍त वर्ष और अगले वित्‍त वर्ष में देश की जीडीपी 7% रह सकती है।

अगले छह महीने में सेंसेक्‍स 71,500 और निफ्टी 21,300 के करीब रह सकता है। एक साल की अवधि में निफ्टी 22,500 और सेंसेक्‍स 73,000 तक जाने का अनुमान है।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन