शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चुनावी माहौल का असर होगा बाजार पर

अनुज गुप्ता

वीपी (रिसर्च), आईआईएफएल सिक्योरिटीज

बाजार इस समय तेजी के दौर में है। हालाँकि अगले छह महीने में भारतीय बाजार के लिए देश का चुनावी माहौल सबसे बड़ा मुद्दा होगा। राज्यों के जो विधान सभा चुनाव होने हैं, वे बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे और मेरा अनुमान है कि इनका बड़ा सकारात्मक असर होने वाला है।

साथ ही महँगाई दर कम होना, ऊँची विकास दर, कच्चे तेल के भाव नरम रहना, रुपये में मजबूती और एफपीआई खरीदारी भी बाजार के लिए सकारात्मक पहलू हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव जरूर चिंता पैदा कर सकते हैं। देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्‍त-वर्ष में 9% और 2024-25 में 10% रहने का अनुमान है।

भारतीय बाजारों का प्रदर्शन विदेशी बाजारों के मुकाबले अनुमान से बेहतर रह सकता है। रिजर्व बैंक अगले छह महीने तक ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है। मेरे हिसाब से सेंसेक्‍स छह महीने में 70,000 और निफ्टी 20,500 के स्तर तक जा सकते हैं। एक साल की अवधि में सेंसेक्स जहाँ 75,000 के स्‍तर तक पहुँच सकता है, वहीं निफ्टी 22,000 के करीब पहुँच सकता है।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन