शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, कोलगेट, विप्रो, नेस्ले इंडिया, स्किपर, इंटरग्लोब एवियेशन, इंटरग्लोब एवियेशन, जीआसी हाउसिंग और आईडीएफसी

आज सोमवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, कोलगेट, विप्रो, नेस्ले इंडिया, स्किपर, इंटरग्लोब एवियेशन, इंटरग्लोब एवियेशन, जीआसी हाउसिंग और आईडीएफसी शामिल हैं।

आयशर मोटर्स : कंपनी की रोयल एन्फील्ड की बिक्री 42% बढ़ कर 48,197 हो गयी है।

टाटा मोटर्स : टाटा मोटर्स वेल्सपुन की विंड और सौलर संपत्तियाँ खरीदेगी।
कोलगेट : कोलगेट अपनी बाजार में खोयी हुई हिस्सेदारी को वापस पाने के लिए नये उत्पाद शुरु करने पर विचार कर रहा है।
विप्रो : विप्रो पेटीएम की भुगतान प्रणाली के लिए कोर प्रौद्योगिकी समाधान को लागू करेगा ।
नेस्ले इंडिया : कंपनी ने बाजार में नैस्केफे इंस्टा-फ़िल्टर उतारा है।
स्किपर : कंपनी को 300 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इंटरग्लोब एवियेशन : कंपनी की तिमाही आमदनी में 7% और लाभ में 7.2% kकी बढ़त हुई है।
श्रीराम ट्रांस्पोर्ट फाइनेंस : कंपनी का तिमाही लाभ 54.6% घटकर 143.9 करोड़ रुपये रह गया है।
जीआईसी हाउसिंग : कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 35% की बढ़त हुई है और यह 36 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
आईडीएफसी : कंपनी का लाभ तिमाही आधार पर 176.2 करोड़ रुपये से घट कर 130.45 करोड़ रुपये रह गया है। (शेयर मंथन, 2 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी