शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी लाइफ खरीदें, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर बेचें: रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (30 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) के शेयर खरीदने, जबकि टाटा स्टील (Tata Steel) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इसे 580-582 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 595 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 576 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 589 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा स्टील के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने का सुझाव दिया है। इन्हें 122-124 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 118 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 125 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 121 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बेचने का परामर्श दिया है। इन्हें 2625-2635 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 2575 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2660 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2612 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन