शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स बेचें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (02 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का स्टॉक बेचने, जबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) और गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Godrej Consumer Products) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो टायर्स के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने का सुझाव दिया है। इन्हें 333-336 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 324 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 341 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 329 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इन्हें 3,395-3,375 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 3,495 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,340 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,408 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स  के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 913-907 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 944 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 889 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 930 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन