शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और एलटीआईमाइंडट्री खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (16 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Tata Consumer Products) और एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फिनसर्व के स्टॉक को 1,412-1,406 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 1,450 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,384 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,421 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के स्टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इन्हें 723-718 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 744 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 714 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 728 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलटीआईमाइंडट्री के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 4,675-4,650 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 4,880 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,580 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,743 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन