शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स और कंटेनर कॉर्पोरेशन खरीदें, अपोलो हॉस्पिटल्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (27 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India) के स्टॉक खरीदने, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज यूनाइटेड स्पिरिट्स का स्टॉक 769-764 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 794 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 753 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 776 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक को 607-604 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 623 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 597 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 611 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का स्टॉक 4,445-4,470 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 4,290 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,520 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,410 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी