शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग, डॉ लाल पैथलैब्स और मुथूट फाइनेंस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (02 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance), डॉ लाल पैथलैब्स (Dr. Lal PathLabs) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का स्टॉक 342-340 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 351 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 336 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 344 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने डॉ लाल पैथलैब्स के स्टॉक को 1,937-1,930 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 2,020 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,904 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,955 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज मुथूट फाइनेंस का स्टॉक 1,014-1,008 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 1,045 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 994 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,021 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन