शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी और बैंक ऑफ बड़ौदा खरीदें, मैरिको बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (01 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एसीसी (ACC Ltd) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि मैरिको (Marico Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एसीसी का स्टॉक 1760-1770 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1810 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1744 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1777 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज मैरिको का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 546-550 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 534 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 554 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 543 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक 182-184 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 188 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 180 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 185 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन