शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स और अल्‍ट्राटेक सीमेंट खरीदें, एल्‍केम लैबोरेट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (21 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आयशर मोटर्स (Eicher Motors Ltd) और अल्‍ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि एल्‍केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories Ltd) का स्‍टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आयशर मोटर्स का स्टॉक 3,535-3,520 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3,635 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,480 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,562 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज अल्‍ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 8,210-8,180 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 8,390 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 8,080 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 8,243 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एल्‍केम लैबोरेट्रीज का स्टॉक 3,430-3,445 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 3,335 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,485 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,384 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन