शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज खरीदें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (05 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईटीसी (ITC Ltd) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईटीसी का स्टॉक 430-433 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 444 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 427 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 436 रुपये था।

आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1221-1230 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1261 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1213 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1240 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 1910-1924 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1867 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1946 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1896 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन