शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैक मा (Jack Ma) को पछाड़ कर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बने सबसे धनी एशियाई व्यक्ति

खबरों के अनुसार अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के संस्थापक जैक मा (Jack Ma) को पीछे छोड़ कर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं।

शुक्रवार को रिलायंस इंड्स्ट्रीज के शेयर में हुई बढ़त से मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 44.3 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। वहीं गुरुवार को अमेरिकी बाजार के बंद होने पर जैक मा की अनुमानित कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर पर रही। अलीबाबा का शेयर अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध है। शुक्रवार को अलीबाबा के शेयर में 0.06% की गिरावट आयी।
गौरतलब है कि 2018 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी ने भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 7 लाख करोड़ रुपये का आँकड़ा पार कर लिया। हालाँकि बाद में शेयर में थोड़ी गिरावट के कारण यह वापस 7 लाख करोड़ रुपये के आँकड़े से नीचे आ गयी। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन