शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

LTIMindtree Share: इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

कृतिका द्विवेदी, बरेली: मेरे पास एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) के चार शेयर 4468 रुपये के भाव पर हैं। पाँच-छह महीने के लिहाज से क्या नजरिया है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मुझे यह शेयर अभी दायरे में घूमता हुआ लग रहा है। इसकी चाल न तो बहुत तेज और न ही बहुत धीमे है। इसमें 4146 का जो निचला स्तर है, वो जब तक बरकरार रहता है तब तक कोई बात नहीं है। लेकिन अगर यह स्तर टूटता है तो इसमें तेज गिरावट आ सकती है। ऊपर में जब तक ये 4485 के आगे बंद नहीं होता है, तब तक इसमें ऊपर की चाल के आसार नहीं लगते हैं। फिलहाल तो यह रेंज में ही रहने वाला लग रहा है, हो सकता है यह दौर लंबा चले। इसमें आगे की चाल इसके नतीजे ही तय करेंगे।

#mindtreesharenews #ltimindtreeshare #mindtreesharelatestnews #mindtree #ltimindtree #ltimindtreeshareresult #ltimindtreeshareanalysis #ltimindtreesharepricetarget #ltimindtreesharecreditdate #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 26 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख