शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Adani Ports and Special Economic Zone Ltd Share Latest News : कंपनी का मूल्यांकन सही स्तरों पर, कंसोलिडेट कर सकता है स्टॉक

अरविंद बंसल : कृपया बतायें कि अदाणी पोर्ट आगे कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : अदाणी समूह की इस कंपनी का मूल्यांकन इनकी दूसरी कंपनियों के मुकाबले ठीक है। हिंडनबर्ग मामले के बाद इस समूह की कंपनियों के शेयरों में जो गिरावट आयी थी, उसकी वापसी हो चुकी है। मुझे लगता है कि इस स्टॉक 775 रुपये से 925 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट करना चाहिए। अगर ये स्टॉक 775 रुपये के नीचे फिसला तो 735 रुपये से 740 रुपये के दायरे तक जा सकता है। मेरा मानना है कि इसमें ट्रेडिंग की जा सकती है, लेकिन निवेश के लिहाज से अभी इससे दूर रहना चाहिए।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी