शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Albert David Ltd Share Latest News: कंपनी की स्थिति ठीक नहीं, अगले तिमाही नतीजे होंगे अहम

आदित्य छिप : मेरे पास एल्बर्ट डेविड के 100 शेयर 1400 रुपये के भाव पर खरीद हैं, लंबी अवधि का नजरिया है। कंपनी के नतीजों और स्टॉक के मूल्यांकन पर आपकी क्या राय है?  

Expert Shomesh Kumar: कंपनी के बिक्री आँकड़ों में वृद्धि नहीं दिख रही है। इसके अलावा मार्जिन भी बहुत कम 0.82% हो गया है, जो डराने वाला है। ये बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। इस स्टॉक में अब 800 रुपये के आसपास समर्थन है और इसके आने वाले तिमाही नतीजे देखने जरूरी होंगे। कंपनी के आगामी नतीजे भी अगर खराब होंगे, तो स्टॉक में बड़ी दिक्कत खड़ी हो सकती है। 

(शेयर मंथन, 28 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी