आईटी सेक्टर लगातार दबाव में बना हुआ है और बाजार में तेजी के बावजूद आईटी इंडेक्स नए निचले स्तर छू रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल उन्हें आईटी सेक्टर में निवेश का कोई आकर्षक अवसर नजर नहीं आता। उनके मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता शेयरों की कीमत नहीं बल्कि कंपनियों का बदलता बिजनेस मॉडल है। केमिकल, मैन्युफैक्चरिंग या दूसरे उद्योगों में चुनौतियां जरूर होती हैं, लेकिन वहां बिजनेस मॉडल समझ में आता है। वहीं आईटी सेक्टर इस समय ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पारंपरिक सर्विस मॉडल को चुनौती दे रहा है। उनका मानना है कि कई बड़ी आईटी कंपनियां अभी भी तेजी से बदलाव अपनाने के लिए तैयार नहीं दिख रही हैं।
उन्होंने कहा कि केवल अच्छा डिविडेंड मिलने की वजह से किसी कंपनी में निवेश नहीं किया जाना चाहिए। निवेशकों का लक्ष्य पूंजी में बढ़ोतरी होना चाहिए। जब तक आईटी कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल को AI के हिसाब से मजबूत नहीं करतीं, तब तक इस सेक्टर में जोखिम उठाना उचित नहीं माना जा सकता।
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)