शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दुनिया में तेल की सप्लाई कितनी घटी?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

इराक, सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देशों से होने वाली आपूर्ति प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार पर दबाव पड़ रहा है। ऊर्जा विशेषज्ञ नरेन्द्र तनेजा का कहना है कि
होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए पहले प्रतिदिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही होती थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह घटकर लगभग 1.2 करोड़ से 1.7 करोड़ बैरल प्रतिदिन के बीच रह जाने का अनुमान है। हालांकि, अलग-अलग स्रोतों के आंकड़ों में अंतर है और वास्तविक आपूर्ति की स्थिति का सटीक आकलन करना मुश्किल है।

इस संकट के बीच भारत ने अपने तेल आयात के स्रोतों में विविधता बढ़ाने की कोशिश की है। भारत अमेरिका के अलावा ब्राजील, गुयाना, अंगोला और नाइजीरिया जैसे देशों से भी तेल खरीद रहा है। रूस से भी भारत को तेल की आपूर्ति जारी है। इस रणनीति से किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, वैकल्पिक देशों से तेल खरीदने के बावजूद समुद्री परिवहन, जहाजों के किराये और बीमा की बढ़ती लागत एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

भारतीय उपभोक्ताओं को फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों का पूरा असर महसूस नहीं हो रहा है, क्योंकि घरेलू स्तर पर कीमतों के दबाव को कुछ हद तक संभाला जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो इस व्यवस्था को कितने समय तक जारी रखा जा सकेगा। भारत के लिए चुनौती केवल महंगा तेल खरीदने की नहीं, बल्कि लगातार और पर्याप्त मात्रा में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी है।


(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी