शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिफेंस और सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत, क्या निवेशकों के लिए खुल रहे हैं नए अवसर?

अगर निवेशक शेयर बाजार में थोड़ा अधिक जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं तो उनके लिए डिफेंस सेक्टर में निवेश के अवसर बन सकते हैं।

इनॉक इंटरमीडियरीज के एमडी विजय चोपड़ा का मानना है कि डिफेंस कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट आ चुकी है और लंबी अवधि के नजरिए से इस सेक्टर में संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स (BDL), मझगांव डॉक और कोचीन शिपयार्ड जैसी कंपनियों को बेहतर विकल्प बताया। उनके मुताबिक, इन कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक है। हालांकि, मेटल की कीमतों में तेजी के कारण इनकी इनपुट कॉस्ट बढ़ी है, जिसका असर मार्जिन पर भी देखने को मिला है। इसके बावजूद भारतीय डिफेंस और शिपबिल्डिंग कंपनियों की बढ़ती वैश्विक पहचान इस सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत है।

विजय चोपड़ा ने कहा कि भारत की शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। पहले जिन देशों से भारत तकनीक और मदद लेता था, अब वही देश भारतीय कंपनियों से सहयोग और तकनीक के लिए संपर्क कर रहे हैं। कोचीन शिपयार्ड द्वारा जर्मनी और फ्रांस को जहाजों की डिलीवरी इसका उदाहरण है। उन्होंने जापान की ओर से भी भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग को लेकर आई पूछताछ का जिक्र किया। उनके मुताबिक, यह बदलाव दिखाता है कि भारत धीरे-धीरे वैश्विक डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन में अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टर और ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे काम को भी काफी उत्साहजनक बताया। चोपड़ा के अनुसार, हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप ने ड्रोन में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन की है। इस कंपनी में कुछ वैश्विक फंड निवेश भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस चिप की लागत को मौजूदा विकल्पों के मुकाबले काफी कम करने की दिशा में काम किया गया है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी चिप की लागत 100 रुपये है तो नई तकनीक के जरिए इसे 35-40 रुपये तक लाने का लक्ष्य है। यानी लागत में करीब 60-65 फीसदी तक कमी संभव हो सकती है। हालांकि, इस तकनीक की डिफेंस से जुड़े विभागों में टेस्टिंग की प्रक्रिया अभी जारी है।

चोपड़ा का मानना है कि भारत में अब ऐसा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार हो रहा है, जहां युवा नौकरी करने के बजाय अपना कारोबार शुरू करने और नई तकनीक विकसित करने का जोखिम उठा रहे हैं। खास बात यह है कि अब फैमिली ऑफिस, वेंचर कैपिटल फंड और अन्य निवेशक भी इनोवेटिव कंपनियों में पूंजी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर स्टार्टअप सफल नहीं होगा, लेकिन इनमें से कुछ कंपनियां भविष्य में बड़ी वैश्विक कंपनियों के रूप में उभर सकती हैं। उनके मुताबिक, आने वाले पांच साल भारत के डिफेंस, सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सरकार को भी स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने और मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने में मदद करनी होगी।


(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी