शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोटबंदी का लंबी अवधि में सकारात्मक असर

vinay gupta trustlineविनय गुप्ता
निदेशक, ट्रस्टलाइन सिक्योरिटीज
लंबी अवधि में बाजार सकारात्मक है।

नोटबंदी का कुल असर भी सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे समानांतर चलने वाली नकद अर्थव्यवस्था के आँकड़े जीडीपी में जुड़ने लगेंगे। अगले छह महीनों में बाजार की चाल के लिहाज से तिमाही नतीजे सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। नोटबंदी के चलते तीसरी और चौथी तिमाही के नतीजों में गिरावट आयेगी, यह इस समय मुख्य चिंता है। इसके अलावा, जीएसटी लागू होने को लेकर चिंता रहेगी। अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। पर बैंकों के पास अतिरिक्त पैसा होगा, जिससे लंबी अवधि में अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का असर सकारात्मक रहेगा। जीएसटी जल्दी लागू हो सका तो यह अच्छा होगा। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन